Thursday, 27 October 2016

खट्टा मीठा आंवला 
सामग्री -
आधा किलो ताज़ा आंवला
एक चम्मच देसी घी
एक चम्मच जीरा
आधा चम्मच गरम मसाला
चार बड़े चम्मच चीनी
 आधा चम्मच काला नमक
आधा चम्मच नमक
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि - आंवलों को धोकर प्रेशर कुकर में आधा गिलास पानी डालकर उबाल लें | एक सीटी आने पर आंच कम कर दें | लगभग तीन से पाँच मिनिट तक पकाएँ | प्रेशर निकलने पर ठंडा कर आंवले के बीज निकाल दें | कढ़ाही में घी गरम करें ,जीरा डालकर चटकने पर सारे आंवलें डालकर उलट-पलट करें | सादा नमक एवं हल्दी डालकर दो मिनिट के लिए ढककर पकाएँ | सारे मसाले एवं चीनी डालकर मिलाएँ | चीनी घुलने एवं चीनी का पानी सूखने तक आंच पर रखें | किसी बर्तन में निकालें | खट्टा-मीठा चटपटा पौष्टिक आंवला तैयार है | यह  एक दो हफ्ते तक उपयोग में लाया जा सकता है |
चटपटी भरवाँ  हरी मिर्च 
सामग्री -
२५० ग्राम मोटी हरी मिर्च
१०० ग्राम बेसन भुना हुआ
आधा चम्मच जीरा
एक चम्मच मोटी सौंफ पिसी हुई
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच अमचूर पाउडर
१/४ चम्मच गरम मसाला
चुटकी भर हींग
नमक स्वादानुसार
दो चम्मच तेल
विधि -मिर्च को धोकर ,पोंछकर सुखा लें |  सभी मिर्चों को ऊपर से कट लगाते हुए नीचे तक  चीर दें | सभी मसालों को बेसन में मिला लें | एक चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ | जब मसाले और बेसन अच्छी तरह मिल जाए तो मिर्च में भरें | एक चौड़े मुँह वाली  कड़ाही में तेल डालकर गरम करें | जीरा डालकर चटकाएँ | एक-एक कर सारी मिर्च डालें | हलके हाथ से उलटें -पलटें | लगभग चार-पाँच तक इसी प्रकार पकाएँ | पकाते समय आंच मध्यम रखें |