Wednesday, 1 February 2017

माँ को भोग लगाएँ बनाएँ चावल की केसरी खीर
बसंत पंचमी का दिन माँ सरस्वती को समर्पित है , इस दिन पूजा के पश्चात माँ को केसरी खीर का भोग अवश्य लगाया जाता है |
खीर ऐसी मिठाई है जिसे बच्चे -बूढ़े सभी शौक से खाते हैं , यह बनाने में भी बड़ी ही आसान है |
तो आइये शुरुआत करते हैं खीर बनाने की |
 दस -पंद्रह पत्ते केसर के  दस -पंद्रह  मिनिट पहले एक कप दूध में डालकर रख दें |
एक छोटी कटोरी चावल , डेढ़ किलो दूध
एक कटोरी चीनी
दस-पंद्रह कतरे बादाम , पंद्रह-बीस किशमिश
आधा चम्मच इलायची पाउडर
ऐसे बनाएँ- चावल साफ़ कर ,पहले से ही उबले दूध में डालकर बिलकुल कम आँच पर पकाएँ , साथ ही केसर वाला दूध डाल दें | बीच-बीच में चमचे की सहायता से चलाते रहें | जब  पकते-पकते दूध लगभग आधा रह जाए तो समझिये कि खीर तैयार है | चीनी डालें , थोड़े बादाम सजावट के लिए अलग रखकर बाकी बादाम ,किशमिश खीर में मिला दें  | चीनी घुल जाने तक आँच पर ही रहने दें एवं चलाते रहें | आँच से उतारकर इलायची पाउडर डालें  बादाम से सजाएँ माँ को अर्पित कर गरम या फिर ठंडी   कर सबको खिलाएँ |