दाल तड़का
सामग्री -चार व्यक्तियों के लिए
एक बड़ा चम्मच देसी घी
माध्यम आकार के दो टमाटर
माध्यम आकार की दो हरी मिर्च
आधा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
कढ़ी चार ,छह पत्ते
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच राई
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/४ चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया बारीक कटा हुआ सजाने के लिए
आधा नीबू
विधि -दाल साफ़
करके दो ,तीन बार पानी से धो लें |
दाल जितना पानी लेकर कम से कम पंद्रह मिनिट के
लिए भीगने दें | टमाटर मिक्सी में
चलकर पीस लें चाहें तो कद्दूकस भी कर सकते हैं | कड़ाही में १/३ चम्मच घी डालकर गरम करें | पिसा हुआ टमाटर
डालकर भूनें | जब पानी सूखने लगे , लाल मिर्च मिलाकर गैस बंद कर दें | दाल को हल्दी -नमक,कढ़ी डालकर कुकर में पकाएँ | एक सीटी आने पर
आँच धीमी कर दें | तीन से चार मिनट के
बाद आँच से उतार लें | भाप निकलने के
बाद टमाटर मिश्रण एवं गरम
मसाला दाल में मिला दें | बचे हुए घी को
छौंक लगाने वाले बर्तन में गरम करें एवं उसमें जीरा ,राई डालकर चटकाएं | तैयार बघार को दाल में मिला दें | एक हरी मिर्च को बारीक काटकर दाल में डालें | हरे धनिये से सजाए एवं हरी मिर्च को दो भागों में काटकर सजा
दें| चाहें तो स्वाद के लिए नीबू डाल लें |
No comments:
Post a Comment