झटपट तैयार ,खाने में पौष्टिक और मजेदार नमकीन सेवइयां
सामग्री -चार व्यक्तियों के लिए
एक बड़ी कटोरी सेवइयां (भुनी हुई )
पाँच , छह बादाम बारीक कटे हुए
एक मुठ्ठी भुनी एवं दरदरी पिसी मूंगफली
चार,पाँच पत्ते करी
पत्ता सामग्री -
एक नीबू ,एक छोटा चम्मच रिफाइंड आयल
हरी मटर १/४ कटोरी (उबली हुई )
आधा चम्मच जीरा , आधा चम्मच राई ,चुटकी भर हल्दी ,नमक स्वादानुसार
एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई हरा धनिया बारीक कटा हुआ सजाने
के लिए
विधि-सेवइयों को भगोने में दोगुने पानी में गलने तक उबालें | करछी से बीच -बीच
में चलाते रहें | जब सेवइयां गल
जाएँ,एक छन्नी में
उंडेल कर सारा पानी निकाल दें |ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डालें जिससे सेवइयां अलग -अलग हो
जाएँ | एक कड़ाही में
रिफाइंड डालकर गरम करें| अब उसमें जीरा
एवं राई डालकर चटकाएं | सेवइयां डालकर
हलके हाथ से चलाएँ,साथ ही हरी मटर
एवं मूंगफली डालें ,हल्दी एवं नमक
मिलाएं | सारे मिश्रण को
हलके हाथ से चलाते हुए अच्छी तरह से मिलाएँ |
किसी सर्विग डिश
में आधा भाग निकालकर फैलाएं ,उस पर कुछ कटे बादाम बुरक दें | बची हुई सेवइयां
उस पर डालें | अंत में करी
पत्ते एवं हरे धनिये से सजाकर गरमागरम खिलाएँ |

No comments:
Post a Comment