सामग्री -चार आलू बड़े आकार के
एक चम्मच जीरा
१/४ चम्मच राई
१/४ चम्मच हल्दी (चाहे तो )
१/२ चम्मच अमचूर
१/४ चम्मच गरम मसाला
१/४ चम्मच पिसी सौंफ (मोटी सौंफ)
चुटकी भर हींग
एक बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
नमक स्वादानुसार
कुछ पत्ते मीठा नीम (कड़ी पत्ता )
विधि - आलू को कुकर में डालकर गलने तक उबालें | ठंडा होने पर छीलकर मनचाहे आकार में काट लें | एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें | राई एवं जीरा डालकर चटकाएं | हींग डालें ,कटे आलू को डालकर हलके हाथ से चलाएँ | सारे मसाले एवं नमक डालकर हलके हाथ से चलाते हुए अच्छी तरह से भूनें |
किसी बर्तन में निकालकर कड़ी पत्ते से सजाएँ | पूड़ी या पराँठे के साथ खाएँ |
No comments:
Post a Comment