सेवइयों की खीर
(छह व्यक्तियों के
लिए )
सामग्री - एक बड़ी
कटोरी भुनी सेवइयाँ
दूध डेढ़
किलो
१०-१२ काजू
कतरे हुए
१०-१२ बादाम
कतरे हुए
३-५ हरी
पिस्ता कतरी हुई
१५-२० किशमिश
१/४ चम्मच
इलाइची पाउडर
चीनी एक कटोरी
उबले हुए दूध
में सेवइयां डालकर
धीमी आँच पर
पकाएँ | बीच-बीच
में चमचे से
चलाते रहें | जब
दूध खौलने लगे तो
आँच हलकी सी
तेज कर दें
| बीच-बीच में
चलाते रहें | दूध
गाढ़ा होने लगे
और सेवइयों के
साथ अच्छी तरह
से मिक्स हो
जाए ,तो उसमें
किशमिश डालें |चीनी डालकर
चमचे से लगातार
चलाते रहिये | (वरना
चीनी के साथ
खीर नीचे ताली
में चिपक जायेगी
| जलने की गंध
आ जाएगी) आँच से
उतारकर काजू डालें
| पिस्ते-बादाम से सजाएँ
| अंत में ऊपर
से इलायची पाउडर
बुरक दें |चाहें
तो गरम -गरम
खाएँ और चाहें
तो ठंडी करके
भी खायी जा
सकती है |
No comments:
Post a Comment