अंकुरित
मूँग (Sprouts)
सामग्री
एक बड़ी
कटोरी अंकुरित मूँग
एक मध्यम
आकार का टमाटर
बारीक कटा हुआ
ताजा पनीर
५० ग्राम छोटे-छोटे टुकड़ों
में कटा हुआ
आधा खीरा
छीलकर बारीक कटा
हुआ
शिमला मिर्च आधी
बारीक कटी हुई
एक छोटी
गाजर बारीक कटी
हुई (मौसम के
अनुसार )
आधी छोटी
कटोरी ताजे अनार
के दाने
१/४
चम्मच काली मिर्च
पाउडर
१/२
चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
आधा नीबू
विधि - अंकुरित मूंगों
को साफ़ पानी
से धोकर छन्नी
में डालकर सारा
पानी निकाल दें
| साफ़ कपडे पर
फैलाकर बचा हुआ
पानी भी सूखा
दें | एक
बड़े बर्तन में
डालकर पनीर ,शिमला
मिर्च ,गाजर ,खीरा, काली
मिर्च ,चाट मसाला
, नमक एवं नीबू
डालकर अच्छी तरह
से मिलाएँ | अंत
में अनार के
दानों से सजाएँ
|
No comments:
Post a Comment