रंग-बिरंगा चने की दाल का पुलाव
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए )
एक बड़ी कटोरी बासमती चावल
आधी बड़ी कटोरी चने की दाल
१०० ग्राम फ्रेंच बीन्स कटी हुई
१०० ग्राम गाजर कटी हुई
कुछ पत्ते कढ़ी पत्ता
एक छोटा चम्मच राई
एक छोटा चम्मच जीरा
चुटकी भर हींग
१/४ चम्मच हल्दी
१/२ चम्मच गरम मसाला
एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी
नमक स्वादानुसार
बटर इच्छानुसार
विधि -दाल एवं चावल को साफ़ करके एवं धोकर ,जितनी मात्रा है दोनों को मिलाकर उतने ही पानी में २५ से ३० मिनिट के लिए भिगो दें | प्रेसरकुकर को आँच पर चढ़ाएँ ,गरम होने पर घी डालें | गरम होने पर घी में राई डालें ,जीरा डालें जब राई एवं जीरा चटक जाए ,हींग डालें |बीन्स एवं गाजर डालकर हलके हाथ से चलाएँ | हल्का सा भूनें | अब दाल एवं चावल को कुकर में डालें |हल्दी , नमक एवं गरम मसाला डालकर हलके हाथ से चलाएँ | कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाएँ | सीटी आते ही आँच से उतार लें | भाप निकलने के बाद गरमागरम परोसें |
ऊपर से कढ़ी पत्ते से सजाएँ | इच्छानुसार बटर डालें |

No comments:
Post a Comment