आलू की सब्जी -बेड़मी
आलू की सब्जी
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)
पाँच आलू मध्यम आकार के
चार टमाटर मध्यम आकार के
एक चम्मच धनिया पाउडर
१/४ चम्मच हल्दी
एक छोटा चम्मच जीरा
एक चम्मच मेथी दाना
नमक स्वादानुसार
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
साबुत धनिया एक चम्मच
साबुत बड़ी सौंफ एक चम्मच
एक बड़ा टुकड़ा सूखा आम
दो लाल मिर्च
एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी
हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
विधि-टमाटर धोकर मिक्सी में पीस लें | आलू छीलकर काट लें | कुकर में घी गरम करें | जीरा डालकर चटकाएँ | पिसा टमाटर डालकर चलाएँ | कटे आलू डालकर सारे मसाले मिला दें | इतना पानी डालें कि सारी सामग्री अच्छी तरह डूब जाये ,बल्कि एक इंच ऊपर तक पानी रखें | ढक्कन बंद कर एक , दो सीटी आने दें | आँच एकदम कम कर दें | दस से पंद्रह मिनिट तक पकाएँ |आँच से उतार लें | खाते समय हरे धनिये से सजाएँ |
बेड़मी
मोटा दरदरा आटा तीन कटोरी
मोटा पिसा बेसन आधा कटोरी
एक चमचा रिफाइंड तेल
एक चम्मच नमक
चुटकी भर हींग
बड़ी सौंफ पिसी एक चम्मच
रिफाइंड तेल टालने के लिए
विधि - सारी सामग्री को मिलाकर थोड़ा -थोड़ा पानी डालकर आटा गूंदें | आटा न तो बहुत सख्त हो न ही एकदम नरम | बल्कि थोड़ा सख्त रखें | दस से पंद्रह मिनिट के लिए ढककर रख दें | कड़ाही में तेल गरम करें |जितनी बड़ी पूड़ी बनानी है उसी हिसाब से लोइयाँ बना लें | पूड़ी थोड़ी मोटी बेलें | अच्छी तरह से गरम तेल में पूड़ियाँ तलें | आलू की गरम सब्जी के साथ गरम -गरम परोसें

No comments:
Post a Comment