Saturday, 17 September 2016


तोरई चने की सब्जी 
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए )
भीगे काले चने एक कटोरी 
आधा किलो तोरई 
एक कटोरी टमाटर का रस या पेस्ट 
एक चम्मच शुद्ध घी 
आधा चम्मच जीरा 
१/४ चम्मच हल्दी 
नमक स्वादानुसार 
धनिया पाउडर एक चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच 
गरम मसाला १/४ चम्मच 
पिसी मोटी सौंफ आधा चम्मच 
चुटकी भर हींग 

विधि - चनों को धोकर उबाल लें तोरई को छीलकर ,धो कर मनचाहे आकार  में काट लें | प्रेसर कुकर में घी गरम करें , जीरा डालकर चटकाएँ , हींग डालें ,पिसे टमाटर डालें | चमचे से हिलाते हुए भूनें | दो, तीन मिनिट के बाद तोरई एवं चने डालें | सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ |लगभग एक गिलास पानी डालें, ढक्कन बंद करके पकाएँ | तीन ,चार सीटी आने के बाद आँच कम करके लगभग दस मिनिट तक पकाएँ | गरम - गरम पराँठा या चपाती के साथ खिलाएँ |

Friday, 9 September 2016

पालक -पनीर विद कॉर्न 
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)
आधा किलो ताज़ी पालक
 मध्यम आकार के चार  टमाटर
२०० ग्राम ताज़ा पनीर (छोटे-छोटे टुकड़े )
एक कप कॉर्न
आधा कप ताजा क्रीम / मलाई
एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी
एक छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
१/४ चम्मच गरम मसाला
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि -पालक को साफ़ कर धो कर उबालकर पीस लें | टमाटर को धोकर मिक्सी में पीस लें | एक कड़ाही में घी डालकर गरम करें |
जीरा डालकर चटकाएँ | यदि मलाई का प्रयोग कर रहे है तो कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिल जाने तक चलाएँ, टमाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक भूनें | यदि क्रीम का प्रयोग कर रहे हैं तो जीरा चटकने के बाद पिसा हुआ टमाटर डालकर सात से दस मिनिट  भूनें | पिसा हुआ पालक डालकर चलाएँ , आँच कम रखें |पालक-टमाटर जब भली-भाँति मिक्स हो जाए तब क्रीम डालकर मिक्स करें | (दो चम्मच क्रीम बचा लें ) पनीर एवं कॉर्न डालकर सारे मसाले डालकर पाँच मिनिट के लिए ढककर पकाएँ | परोसते समय क्रीम से सजाएँ |