तोरई चने की सब्जी
भीगे काले चने एक कटोरी
आधा किलो तोरई
एक कटोरी टमाटर का रस या पेस्ट
एक चम्मच शुद्ध घी
आधा चम्मच जीरा
१/४ चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
धनिया पाउडर एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
गरम मसाला १/४ चम्मच
पिसी मोटी सौंफ आधा चम्मच
चुटकी भर हींग
विधि - चनों को धोकर उबाल लें तोरई को छीलकर ,धो कर मनचाहे आकार में काट लें | प्रेसर कुकर में घी गरम करें , जीरा डालकर चटकाएँ , हींग डालें ,पिसे टमाटर डालें | चमचे से हिलाते हुए भूनें | दो, तीन मिनिट के बाद तोरई एवं चने डालें | सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ |लगभग एक गिलास पानी डालें, ढक्कन बंद करके पकाएँ | तीन ,चार सीटी आने के बाद आँच कम करके लगभग दस मिनिट तक पकाएँ | गरम - गरम पराँठा या चपाती के साथ खिलाएँ |
आपके अमूल्य सुझाव मेरी पूंजी हैं , कृपया अपने विचार अवश्य भेजें
ReplyDelete