पालक -पनीर विद कॉर्न
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)
आधा किलो ताज़ी पालक
मध्यम आकार के चार टमाटर
२०० ग्राम ताज़ा पनीर (छोटे-छोटे टुकड़े )
एक कप कॉर्न
आधा कप ताजा क्रीम / मलाई
एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी
एक छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
१/४ चम्मच गरम मसाला
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि -पालक को साफ़ कर धो कर उबालकर पीस लें | टमाटर को धोकर मिक्सी में पीस लें | एक कड़ाही में घी डालकर गरम करें |
जीरा डालकर चटकाएँ | यदि मलाई का प्रयोग कर रहे है तो कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिल जाने तक चलाएँ, टमाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक भूनें | यदि क्रीम का प्रयोग कर रहे हैं तो जीरा चटकने के बाद पिसा हुआ टमाटर डालकर सात से दस मिनिट भूनें | पिसा हुआ पालक डालकर चलाएँ , आँच कम रखें |पालक-टमाटर जब भली-भाँति मिक्स हो जाए तब क्रीम डालकर मिक्स करें | (दो चम्मच क्रीम बचा लें ) पनीर एवं कॉर्न डालकर सारे मसाले डालकर पाँच मिनिट के लिए ढककर पकाएँ | परोसते समय क्रीम से सजाएँ |
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)आधा किलो ताज़ी पालक

No comments:
Post a Comment