गाजर की खीर
खीर का नाम
सुनते ही चावल की खीर
का ही विचार
आता है | गाजर
को तो सभी जानते ही
हैं | लाल-लाल रसीली
गाजर देखकर किसका
मन नहीं करता
खाने का | गाजर
है, ही ऐसी- कच्ची खाओ
,सलाद में खाओ
,सब्जी बनाकर खाओ,
हलुआ बनाकर खाओ या
फिर खीर बनाकर
| गाजर कैसे भी खाओ यह
प्राकृतिक गुणों से
भरपूर -स्वास्थ्यवर्धक है
| तो चलिए आज हम गाजर
की खीर बनाते
हैं |
सबसे पहले हम
खीर बनाने के
लिए सारी
आवश्यक चीजों को
एकत्रित कर लेते हैं -
दूध १.५
लीटर
चीनी स्वादानुसार /२५० ग्राम
१०-१५ बारीक
कटे बादाम
८-१० काजू
आधा चम्मच इलायची
पाउडर
१५-२० किशमिश
दो चम्मच चिरोंजी
एक चम्मच पिस्ता
बारीक़ कटा हुआ
सामग्री तैयार है
,अब खीर बनाना
आरम्भ करते हैं
| सबसे पहले गाजरों
को धोकर हलके
हाथ से छिलका
हटा देते हैं
| सभी गाजरों को
कद्दूकस कर लेते हैं | एक
भारी तली
वाले भगोने में
दूध उबालकर उसमें
गाजर डालकर आँच
कम करके पकाते
हैं | बीच-बीच में चमचे
से चलाते रहें
जिससे तली में दूध चिपके
नहीं |कम आँच में लगभग
३५ से ५० मिनिट तक
पकाएँ | जब दूध और गाजर
आपस में मिली
हुई दिखने लगे
तो समझिये की
खीर तैयार है
| खीर पकाते समय
किशमिश डालें |चीनी डालकर चलाते रहें | तैयार
खीर को काजू,बादाम ,चिरोंजी
से सजाएँ और
इलायची पाउडर डालकर
गरम-गरम खाएँ
एवं खिलाएँ | अपने
मुँह का स्वाद
एवं सेहत बढ़ाएँ
|

No comments:
Post a Comment