मेथी के व्यंजन
सर्दियाँ आते ही तरह-तरह के साग -सब्जियों से बाजार भर जाते हैं | इन्हीं में से एक साग है मेथी | प्राकृतिक गुणों से भरपूर यह गरम तासीर का होता है | सर्दियों में इसको खाने से ठण्ड से तो बचाव होता ही है साथ से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है | इसको खाने से विभिन्न प्रकार के दर्द भी दूर होते हैं | अतः मेथी का सेवन हर प्रकार से लाभकारी है |प्रतिदिन नए-नए व्यंजन बना कर सबको खिलाएँ और सबको स्वास्थ्य प्रदान करें | प्रस्तुत हैं ,मेथी से बने कुछ स्वादिष्ट व्यंजन |
मेथी के व्यंजन
१ - मेथी की मठरी
सामग्री-
एक कटोरी मैदा
एक कटोरी सूजी
एक कटोरी आटा
आधा कटोरी तेल
मोयन के लिए
एक चम्मच अजवायन
एक चम्मच मोटी
कुटी सौंफ
आधा चम्मच लाल
मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार |तेल तलने
के लिए
विधि- आटा ,सूजी
, मैदा तीनों को
मिलाकर एक सार कर लें
| सारे मसाले एवं
मेथी मिलाकर मोयन के
लिए तेल डालें
| सबको मिलाकर
एक सार कर लें | थोड़ा-थोड़ा पानी
डालते हुए गूंदे
| ध्यान रहे कि आटा थोड़ा
कड़क ही रहे |
हाथ से मसलते
हुए आटे की छोटी-छोटी
लोइयाँ बनाएँ | हथेली से
दबाते हुए या बेलन से
हल्का बेलते हुए
गोल आकार दें
| कड़ाही में तेल डालकर गरम
करे , जब तेल अच्छी तरह
से गरम हो जाए तो
गोल-गोल मठरियाँ
कड़ाही में डालकर
आँच काम कर दें | धीमी
आँच पर ही गुलाबी होने
तक सेंकें |
गरम-गरम मठरियाँ
गरम चाय या कॉफी
तथा चटनी के
साथ खिलाएँ |
बच्चों को लांच
बॉक्स में भी दे सकते
हैं |
२ -आलू मेथी की सब्जी
सामग्री-
ताजा मेथी साफ की हुई आधा किलो
मध्यम आकार के दो आलू
दो चम्मच सरसों का तेल
आधा चम्मच अजवायन
चुटकीभर हींग
आधा चम्मच अमचूर
आधा चम्मच पिसी सौंफ (मोटी )
१/४ चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच धनिया पाउडर+
नमक स्वादानुसार
विधि -मेथी को धोकर बारीक़-बारीक़ काट लें | आलू छीलकर ,धोकर थोड़े बड़े आकार के चोकोर टुकड़ों में काट लें | कड़ाही में तेल डालकर गरम करें , अजवायन डालकर चटकाएँ | आलू डालकर मंडी आँच पर भूनें |
लगभग दो मिनिट तक भूनें | कटी हुई मेथी डालकर चमचे से चलाये हल्दी , नमक एवं हींग डालकर मिक्स करें | ढककर मंडी आँच पर पकने दें | बीच-बीच में चमचे से उल्ट-पलट करते रहे | जब आलू-मेथी पाक जाए ,तब सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें एवं भूनें | अंत में गरम मसाला डालकर मिक्स करें |
आलू-मेथी की सब्जी खाने की टेबल पर जाने के लिए तैयार है |
पूड़ी ,परांठे या चपाती के साथ खाएँ |
बच्चों के टिफिन में पूड़ी या पराठें के साथ दें |
३ -मेथी का परांठा
मेथी का परांठा बड़ा ही स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है | गरम-गरम परांठा भूख को भी जगा देता है ,तो आइये मेथी का परांठा बनाते हैं |
सामग्री - दो कटोरी गेंहूँ का आटा
२५० ग्राम साफ़ एवं बारीक़ कटी मेथी
एक चम्मच अजवायन
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच बड़ी सौंफ कुटी हुई
एक चम्मच रिफाइंड तेल
चुटकीभर हींग
१/४ कप दूध
परांठे सेकने के लिए घी
नमक स्वादानुसार
विधि-सारी सामग्री को मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम गूंद लें | थोड़ी बड़ी लोई बनाएं और थोड़ा सा बेलकर बीच में हल्का सा घी लगाएं बंद करके मनचाहे आकार जैसे गोल या फिर तिकोना बेलें |ध्यान रहे कि आप थोड़ा मोटा ही बनाएं | मध्यम आंच पर सेकें |
मेथी का गरम-गरम स्वादिष्ट परांठा खाने के लिए तैयार हैं |
बच्चों के टिफिन के लिए एक और व्यंजन तैयार है |




No comments:
Post a Comment