रंग -बिरंगा पुलावसामग्री - चार व्यक्तियों के लिए
एक कटोरी चावल
एक गाजर मध्यम आकार की (छोटे -छोटे टुकड़ों में कटी हुई )
आधी कटोरी कॉर्न
आधी कटोरी मटर के दाने
चार -पाँच टुकड़े फूल गोभी
एक इंच अदरक बारीक़ -बारीक़ कटी हुई
चार लॉन्ग
एक बड़ी इलायची
दो पत्ते तेज पत्ता
चार-पाँच छोटी इलायची
एक बड़ा चमचा घी
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच जीरा
विधि-चावल को साफ़ करके धोकर एक कटोरी पानी में लगभग २०-२५ मिनिट के लिए भिगो दें | बड़ी इलायची एवं दो छोटी इलायची के दाने निकालकर थोड़ा कूट लें | कुकर में घी गरम करें ,जीरा डालकर चटकाएँ | अदरक डालें ,इलायची ,तेजपत्ता एवं लॉन्ग डालें,(कुटी हुई लॉन्ग एवं इलायची भी डालें )सारी सब्जियों को डालकर हलके हाथ से चलाते हुए हल्का सा एक-दो मिनिट भूनें | पानी निकालकर चावल डालें एवं हलके हाथ से चलाएँ |एक कटोरी पानी डालें एवं हल्दी-नमक डालें ,गरम मसाला डालें तथा कुकर को बंद कर दें | प्रेसर बनने पर मिनिट भर के लिए आंच कम करें और फिर बंद कर दें | प्रेसर निकलने पर मक्खन डालकर हरे धनिये की चटनी के साथ गरम-गरम परोसें |
No comments:
Post a Comment