Thursday, 12 January 2017


बाजरे की खीर 


एक ऐसा मोटा अनाज, जो है सेहत से भरपूर,
जिसमें गुण है ऐसे जो कर दे आपके रोग दूर 
पक्षी भी जिसे खाता है ,हमको भी खूब भाता है ,
बताओ तो ज़रा उसका नाम ?
हाँ भई हाँ ,बाजरा है उसका नाम |

खीर तो आपने बहुत खाई होंगी ,पर कभी सोचा है कि बाजरे की खीर भी बनती है ,और वो भी स्वाद एवं सेहत से भरपूर  | चलिए तो आज आपको बाजरे की खीर बनाने का तरीका बताते हैं |
सबसे पहले हम सारी चीजों को एकत्रित कर लेते  हैं जो बाजरे की खीर बनाने के लिए हमें चाहिए हैं |
दूध दो लीटर , कुटा बाजरा एक कटोरी ,चीनी एक कटोरी ,बीस बादाम कतरे हुए , पाँच-छह पिस्ते कतरे हुए ,एक चम्मच इलायची पाउडर , पंद्रह -बीस किशमिश |
अब खीर बनाना आरम्भ करते है | एक भरी तले का भगोना लेकर उसमें दूध उबालकर बाजरा डालकर कम आंच पर पकाते हैं | बीच-बीच में चमचे से चलाते  रहें | लगभग तीस से चालीस मिनिट तक पकने दें | सजावट के लिए थोड़े से पिस्ते एवं बादाम अलग रखकर सारी  मेवा एवं इलायची पाउडर डालकर चलाएँ | अब चीनी डालकर लगातार तीन से पाँच मिनिट तक चमचे से चलाते  रहें | आँच से उतारकर पिस्ते-बादाम से सजाकर सर्व करें |
यह पौष्टिक खीर सर्दी से बचने की अचूक औषधि है | गरम-गरम ही खाएँ |
बाजरे में ऐसे गुण हैं जो हमारे शरीर के शुगर के लेवल को तथा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं  |

No comments:

Post a Comment