सामग्री- चार व्यक्तियों के लिए
एक बड़ी कटोरी
साबूदाना
एक आलू उबला हुआ
१/४ चम्मच काली मिर्च
१/४ चम्मच काली मिर्च
आधी कटोरी भुनी
एवं दरदरी पिसी हुई मूंगफली
एक नीबू ,दो मध्यम आकार की हरी मिर्च
बारीक कटा हुआ
हरा धनिया सजाने के लिए
दो चम्मच रिफाइंड तेल
एक चम्मच जीरा , नमक स्वादानुसार
विधि- साबूदाने को अच्छी तरह साफ़ करके कम से कम दो
से तीन घंटे के लिए भिगो दें | भिगोने के लिए
पानी की मात्रा साबूदाने से थोड़ा ही ज्यादा रखें | अधिक सुविधा के लिए साबूदाने को रात में ही भिगोकर ,ढककर फ्रिज में रख दें | बनाने से एक घंटे पहले निकालकर बाहर रख लें | साबूदाने को किसी बड़ी छन्नी में पलट लें ,
जिससे अतिरिक्त पानी निकल जायेगा | आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें | कड़ाही में तेल गरम करें | आलू के टुकड़े डालकर हलके हाथ से भूने एवं
निकालकर अलग रख लें | बचे तेल में जीरा
डालकर चटकाएं | अब साबूदाना ,
मूंगफली नमक एवं काली मिर्च डालें | हलके हाथ से अच्छी तरह से चलाएँ | एक से डेढ़ मिनट के लिए बिलकुल धीमी आँच पर ढककर पकाएँ |
एक हरी को बारीक-बारीक काट लें एवं एक के चार
टुकड़े कर लें | खाने की प्लेट
में साबूदाना निकाल लें| नीबू डालें एवं
हरी मिर्च और धनिये से सजा कर सबको खिलाएँ |
नोट -साबूदाना यदि आप व्रत में खाना चाहें तो सादे
नमक के बजाए सेंधा नमक और रिफाइंड तेल के बजाए देसी घी का प्रयोग करें
No comments:
Post a Comment