सामग्री चार व्यक्तियों के लिए
३०० ग्राम फ्रेंच बीन्स
१५० ग्राम गाजर
एक छोटा चम्मच तेल
एक चम्मच धनिया पाउडर
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/४ चम्मच अमचूर
१/२ चम्मच जीरा
१/४ चम्मच हल्दी
१/६ चम्मच गरम मसाला
चुटकी भर हींग
नमक स्वादानुसार
विधि - गाजर एवं बीन्स को धोकर अच्छी तरह से पोंछकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें | कड़ाही में तेल गरम करें | जीरा डालकर चटकाएँ ,हींग डालकर कटी हुई सब्जी ,हल्दी एवं नमक डालकर अच्छी तरह चलाएँ | आँच बिलकुल कम कर दें ढककर पकने दें | बीच-बीच में चलाते रहें | जब सब्जी पक जाए तब धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर अच्छी तरह चलाएँ अब अमचूर एवं गरम मसाला डालें | आँच से उतार लें | सब्जी तैयार है |
No comments:
Post a Comment