Monday, 26 December 2016

रंग -बिरंगा पुलाव
सामग्री - चार व्यक्तियों के लिए
एक कटोरी चावल
एक गाजर मध्यम आकार की (छोटे -छोटे टुकड़ों में कटी हुई )
आधी कटोरी कॉर्न
आधी कटोरी मटर के दाने
चार -पाँच टुकड़े फूल गोभी
एक इंच अदरक बारीक़ -बारीक़ कटी हुई
चार लॉन्ग
एक बड़ी इलायची
दो पत्ते तेज पत्ता
चार-पाँच छोटी इलायची
एक बड़ा चमचा घी
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
आधा चम्मच जीरा
विधि-चावल को साफ़ करके धोकर एक कटोरी पानी में  लगभग २०-२५ मिनिट के लिए भिगो दें | बड़ी इलायची एवं दो छोटी इलायची के दाने निकालकर थोड़ा कूट लें | कुकर में घी गरम करें ,जीरा डालकर चटकाएँ | अदरक डालें ,इलायची ,तेजपत्ता एवं लॉन्ग डालें,(कुटी हुई लॉन्ग एवं इलायची भी डालें )सारी सब्जियों को डालकर हलके हाथ से चलाते हुए हल्का सा  एक-दो मिनिट  भूनें | पानी निकालकर चावल डालें एवं हलके हाथ से चलाएँ |एक कटोरी पानी डालें एवं हल्दी-नमक डालें ,गरम मसाला डालें तथा कुकर को बंद कर दें | प्रेसर बनने पर मिनिट भर के लिए आंच कम करें और फिर बंद कर दें | प्रेसर निकलने पर  मक्खन डालकर हरे धनिये की चटनी के साथ गरम-गरम परोसें |

Sunday, 13 November 2016

मीठी मठरी (गुड़ की )
सामग्री
मैदा ३०० ग्राम
सूजी २०० ग्राम
गुड़ २०० ग्राम
आधा कप दूध
१००  ग्राम रिफाइंड तेल मोयन के लिए
रिफाइंड तेल तलने के लिए
विधि -  गुड़ को १/१० कटोरी पानी में घुलने तक भिगोएँ | मैदा ,सूजी को तेल , दूध एवं भीग गुड़ डालकर थोड़ा कड़कपन लिए आटा गूंद लें | हाथ से बार-बार मसलते हुए छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएँ | बेलन अथवा हाथ की सहायता से गोल-गोल बेलें | चाकू या किसी नोकीली वस्तु से बेली गई मठरी पर कोई भी आकार बना दें | कड़ाही में तेल गरम करें | अच्छी तरह गरम होने पर एक-एक कर मठरी डालकर धीमी आंच पर सेकें |
जब चाहें चाय-कॉफी के साथ खाएँ | बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी यह पौष्टिक आहार है |
The

Thursday, 27 October 2016

खट्टा मीठा आंवला 
सामग्री -
आधा किलो ताज़ा आंवला
एक चम्मच देसी घी
एक चम्मच जीरा
आधा चम्मच गरम मसाला
चार बड़े चम्मच चीनी
 आधा चम्मच काला नमक
आधा चम्मच नमक
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि - आंवलों को धोकर प्रेशर कुकर में आधा गिलास पानी डालकर उबाल लें | एक सीटी आने पर आंच कम कर दें | लगभग तीन से पाँच मिनिट तक पकाएँ | प्रेशर निकलने पर ठंडा कर आंवले के बीज निकाल दें | कढ़ाही में घी गरम करें ,जीरा डालकर चटकने पर सारे आंवलें डालकर उलट-पलट करें | सादा नमक एवं हल्दी डालकर दो मिनिट के लिए ढककर पकाएँ | सारे मसाले एवं चीनी डालकर मिलाएँ | चीनी घुलने एवं चीनी का पानी सूखने तक आंच पर रखें | किसी बर्तन में निकालें | खट्टा-मीठा चटपटा पौष्टिक आंवला तैयार है | यह  एक दो हफ्ते तक उपयोग में लाया जा सकता है |
चटपटी भरवाँ  हरी मिर्च 
सामग्री -
२५० ग्राम मोटी हरी मिर्च
१०० ग्राम बेसन भुना हुआ
आधा चम्मच जीरा
एक चम्मच मोटी सौंफ पिसी हुई
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच अमचूर पाउडर
१/४ चम्मच गरम मसाला
चुटकी भर हींग
नमक स्वादानुसार
दो चम्मच तेल
विधि -मिर्च को धोकर ,पोंछकर सुखा लें |  सभी मिर्चों को ऊपर से कट लगाते हुए नीचे तक  चीर दें | सभी मसालों को बेसन में मिला लें | एक चम्मच तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ | जब मसाले और बेसन अच्छी तरह मिल जाए तो मिर्च में भरें | एक चौड़े मुँह वाली  कड़ाही में तेल डालकर गरम करें | जीरा डालकर चटकाएँ | एक-एक कर सारी मिर्च डालें | हलके हाथ से उलटें -पलटें | लगभग चार-पाँच तक इसी प्रकार पकाएँ | पकाते समय आंच मध्यम रखें | 

Saturday, 17 September 2016


तोरई चने की सब्जी 
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए )
भीगे काले चने एक कटोरी 
आधा किलो तोरई 
एक कटोरी टमाटर का रस या पेस्ट 
एक चम्मच शुद्ध घी 
आधा चम्मच जीरा 
१/४ चम्मच हल्दी 
नमक स्वादानुसार 
धनिया पाउडर एक चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच 
गरम मसाला १/४ चम्मच 
पिसी मोटी सौंफ आधा चम्मच 
चुटकी भर हींग 

विधि - चनों को धोकर उबाल लें तोरई को छीलकर ,धो कर मनचाहे आकार  में काट लें | प्रेसर कुकर में घी गरम करें , जीरा डालकर चटकाएँ , हींग डालें ,पिसे टमाटर डालें | चमचे से हिलाते हुए भूनें | दो, तीन मिनिट के बाद तोरई एवं चने डालें | सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ |लगभग एक गिलास पानी डालें, ढक्कन बंद करके पकाएँ | तीन ,चार सीटी आने के बाद आँच कम करके लगभग दस मिनिट तक पकाएँ | गरम - गरम पराँठा या चपाती के साथ खिलाएँ |

Friday, 9 September 2016

पालक -पनीर विद कॉर्न 
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)
आधा किलो ताज़ी पालक
 मध्यम आकार के चार  टमाटर
२०० ग्राम ताज़ा पनीर (छोटे-छोटे टुकड़े )
एक कप कॉर्न
आधा कप ताजा क्रीम / मलाई
एक बड़ा चम्मच शुद्ध घी
एक छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
१/४ चम्मच गरम मसाला
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
विधि -पालक को साफ़ कर धो कर उबालकर पीस लें | टमाटर को धोकर मिक्सी में पीस लें | एक कड़ाही में घी डालकर गरम करें |
जीरा डालकर चटकाएँ | यदि मलाई का प्रयोग कर रहे है तो कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिल जाने तक चलाएँ, टमाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक भूनें | यदि क्रीम का प्रयोग कर रहे हैं तो जीरा चटकने के बाद पिसा हुआ टमाटर डालकर सात से दस मिनिट  भूनें | पिसा हुआ पालक डालकर चलाएँ , आँच कम रखें |पालक-टमाटर जब भली-भाँति मिक्स हो जाए तब क्रीम डालकर मिक्स करें | (दो चम्मच क्रीम बचा लें ) पनीर एवं कॉर्न डालकर सारे मसाले डालकर पाँच मिनिट के लिए ढककर पकाएँ | परोसते समय क्रीम से सजाएँ |



Sunday, 14 August 2016

                                                                        तिरंगी सब्जी 
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए )
फ्रेंच बीन्स २०० ग्राम
मध्यम आकार के दो आलू
दो बड़ी गाजर
१/२ चम्मच जीरा
१/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/४ चम्मच अमचूर
१/६ चम्मच गरम मसाला
१/४ चम्मच हल्दी चाहें तो डालें
१/६ चम्मच बड़ी सौंफ पिसी हुई
नमक स्वादानुसार एक चम्मच रिफाइंड तेल
विधि - सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पोंछकर सुखा लें | मनचाहे आकार में काट लें | कड़ाही में तेल डालकर गरम करें | जीरा डालकर चटकाएँ | हींग डालें | आलू एवं गाजर को डालकर नमक डालें | यदि आप सब्जी में नारंगी ,हरा और सफ़ेद रंग चाहती /चाहते हैं तो हल्दी का प्रयोग न करें , और अगर आप आप सब्जी में नारंगी ,हरा और पीला रंग चाहती /चाहते हैं तो हल्दी का प्रयोग करें | ढककर पकने दें | बीच -बीच में हलके हाथ से चलाते रहें | जब आलू एवं गाजर लगभग पाक जाए तब शिमला मिर्च डालकर पकने के लिए ढकें | पकने पर सभी मसाले मिलाएँ | अच्छी तरह से भूनें | अंत में गरम मसाला डालें | गरम-गरम परोसें |