Sunday, 31 July 2016

अंकुरित मूँग (Sprouts)
(चार व्यक्तियों के लिए )
सामग्री
एक बड़ी कटोरी अंकुरित मूँग
एक मध्यम आकार का टमाटर बारीक कटा हुआ
ताजा पनीर ५० ग्राम छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 
आधा खीरा छीलकर बारीक कटा हुआ 
शिमला मिर्च आधी बारीक कटी हुई
एक छोटी गाजर बारीक कटी हुई (मौसम के अनुसार )
आधी छोटी कटोरी ताजे अनार के दाने
/ चम्मच काली मिर्च पाउडर
/ चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
आधा नीबू
विधि - अंकुरित मूंगों को साफ़ पानी से धोकर छन्नी में डालकर सारा पानी निकाल दें | साफ़ कपडे पर फैलाकर बचा हुआ पानी भी सूखा दें  | एक बड़े बर्तन में डालकर पनीर ,शिमला मिर्च ,गाजर ,खीरा, काली मिर्च ,चाट मसाला , नमक एवं नीबू डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ | अंत में अनार के दानों से सजाएँ |


Tuesday, 26 July 2016

सेवइयों की खीर (छह व्यक्तियों के लिए )
सामग्री - एक बड़ी कटोरी भुनी सेवइयाँ
दूध  डेढ़ किलो
१०-१२ काजू कतरे हुए
१०-१२ बादाम कतरे हुए
- हरी पिस्ता कतरी हुई
१५-२० किशमिश
/ चम्मच इलाइची पाउडर
चीनी एक कटोरी

उबले हुए दूध में सेवइयां डालकर धीमी आँच पर पकाएँ | बीच-बीच में चमचे से चलाते रहें | जब दूध खौलने  लगे तो आँच हलकी सी तेज कर दें | बीच-बीच में चलाते रहें | दूध गाढ़ा होने लगे और सेवइयों के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए ,तो उसमें किशमिश डालें |चीनी डालकर चमचे से लगातार चलाते रहिये | (वरना चीनी के साथ खीर नीचे ताली में चिपक जायेगी | जलने की गंध जाएगीआँच से उतारकर काजू डालें | पिस्ते-बादाम से सजाएँ | अंत में ऊपर से इलायची पाउडर बुरक दें |चाहें तो गरम -गरम खाएँ और चाहें तो ठंडी करके भी खायी जा सकती है |  

Friday, 22 July 2016

चटपटे जीरा आलू  (चार व्यक्तियों के लिए )
सामग्री -चार आलू बड़े आकार के
एक चम्मच जीरा
१/४ चम्मच राई
१/४ चम्मच हल्दी (चाहे तो )
१/२ चम्मच अमचूर
१/४ चम्मच गरम मसाला
१/४ चम्मच पिसी  सौंफ (मोटी सौंफ)
चुटकी भर हींग
एक बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
नमक स्वादानुसार
कुछ पत्ते मीठा नीम (कड़ी पत्ता )
विधि - आलू को कुकर में डालकर गलने तक उबालें | ठंडा होने पर छीलकर मनचाहे आकार में काट लें | एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें | राई एवं जीरा डालकर चटकाएं | हींग डालें ,कटे आलू को डालकर हलके हाथ से चलाएँ | सारे मसाले एवं नमक  डालकर हलके हाथ से चलाते हुए अच्छी तरह से भूनें |
किसी बर्तन में निकालकर कड़ी पत्ते से सजाएँ | पूड़ी या पराँठे के साथ खाएँ |



Saturday, 9 July 2016

झटपट तैयार ,खाने में पौष्टिक और मजेदार नमकीन सेवइयां
सामग्री -चार व्यक्तियों के लिए 
 एक बड़ी  कटोरी सेवइयां (भुनी हुई )
पाँच , छह बादाम बारीक कटे हुए
एक मुठ्ठी भुनी एवं दरदरी पिसी मूंगफली 
चार,पाँच पत्ते करी पत्ता सामग्री -
एक नीबू ,एक छोटा चम्मच रिफाइंड आयल
हरी मटर १/४ कटोरी (उबली हुई )
आधा चम्मच जीरा , आधा चम्मच राई ,चुटकी भर हल्दी ,नमक स्वादानुसार
एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई हरा धनिया बारीक कटा हुआ सजाने के लिए
विधि-सेवइयों को भगोने में दोगुने पानी में गलने तक उबालें | करछी से बीच -बीच में चलाते रहें | जब सेवइयां गल जाएँ,एक छन्नी में उंडेल कर सारा पानी निकाल दें |ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डालें जिससे सेवइयां अलग -अलग हो जाएँ | एक कड़ाही में रिफाइंड डालकर गरम करें| अब उसमें जीरा एवं राई डालकर चटकाएं | सेवइयां डालकर हलके हाथ से चलाएँ,साथ ही हरी मटर एवं मूंगफली डालें ,हल्दी एवं नमक मिलाएं | सारे मिश्रण को हलके हाथ से चलाते हुए अच्छी तरह से मिलाएँ |
 किसी सर्विग डिश में आधा भाग निकालकर फैलाएं ,उस पर कुछ कटे बादाम बुरक दें | बची हुई सेवइयां उस पर डालें | अंत में करी पत्ते एवं हरे धनिये से सजाकर गरमागरम खिलाएँ |


नोट- चाहें तो कुछ सूखे मेवे भी डाल सकतीं हैं जैसे -काजू ,किशमिश आदि

                       दाल तड़का
सामग्री -चार व्यक्तियों के लिए
अरहर की दाल एक कटोरी
एक बड़ा  चम्मच देसी घी
माध्यम आकार के दो टमाटर
माध्यम आकार की दो हरी मिर्च
आधा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
कढ़ी चार ,छह पत्ते
आधा चम्मच  जीरा
आधा  चम्मच राई
१/४  चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/४  चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया बारीक कटा हुआ सजाने के लिए
आधा नीबू

विधि -दाल साफ़ करके दो ,तीन बार पानी से धो लें | दाल जितना पानी लेकर कम से कम पंद्रह मिनिट के लिए भीगने दें | टमाटर मिक्सी में चलकर पीस लें चाहें तो कद्दूकस भी कर सकते हैं | कड़ाही में  १/३  चम्मच घी डालकर गरम करें | पिसा हुआ टमाटर डालकर भूनें  | जब पानी सूखने लगे , लाल मिर्च मिलाकर गैस बंद कर दें | दाल को हल्दी -नमक,कढ़ी डालकर कुकर में पकाएँ | एक सीटी आने पर आँच धीमी कर दें | तीन से चार मिनट के बाद आँच से उतार लें | भाप निकलने के बाद  टमाटर  मिश्रण एवं गरम मसाला दाल में मिला दें | बचे हुए घी को छौंक लगाने वाले बर्तन में गरम करें एवं उसमें जीरा ,राई डालकर चटकाएं | तैयार बघार को दाल में मिला दें | एक हरी मिर्च को बारीक काटकर दाल में डालें | हरे धनिये से सजाए एवं हरी मिर्च को दो भागों में काटकर सजा दें| चाहें तो स्वाद के लिए नीबू डाल लें |